50 से ज्यादा लोग घायल, पुलिस ने कहा- ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ एक्सीडेंट
पुणे। महाराष्ट्र में पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू टैंकर ने 48 गाड़ियों में टक्कर मार दी। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस कमिश्नर सोहेल शर्मा ने बताया कि घायलों का इलाज मंगेशकर हॉस्पिटल और नवले हॉस्पिटल में किया जा रहा है। घायलों में एक की हालत गंभीर है और कुछ को फर्स्ट एड देकर घर जाने दिया गया है। पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार टैंकर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और वाहन में सवार लोगों की मदद करने लगे। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और वाहन में सवार लोगों की मदद करने लगे। हादसे में कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद सड़क पर कई गाड़ियां पटली पड़ी नजर आईं। हादसे के बाद सड़क पर कई गाड़ियां पटली पड़ी नजर आईं। गाड़ियों में फंसे घायलों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फायर ब्रिगेड आॅफिसर सुजीत पाटिल ने बताया कि शुरूआती जानकारी के मुताबिक, टैंकर का ब्रेक फेल हो गया था। इससे ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया और उसने 48 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। घायलों की संख्या और बढ़ सकती है।

Today Warta