देश

national

90 वर्ष की बुजुर्ग महिला के दो बेटों ने घर से किया बाहर बुजुर्ग महिला दर-दर भटक कर खाना मांग भर रही है रही है अपना पेट

Friday, November 18, 2022

/ by Today Warta



उन्नावI आज बेटों ने मां के रिश्ते को कर दिया पराया जबकि अपनी मां की प्रॉपर्टी पर कब्जा जमाए बैठे बेटों ने बाप के मरने के बाद लगभग 9 साल पहले अपनी मां को धक्का देकर बाहर निकाल दिया था खलीकुन  पत्नी स्वर्गीय अहमद निवासी ग्राम खेवरइ थाना फतेहपुर 84 जनपद उन्नावकी रहने वाली हैं काफी बुजुर्ग है एक आंख से इनको दिखाई नहीं देता है इनके दो पुत्र हैं शादीशुदा रईस व अलीम पुत्रगण स्वर्गीय अहमद ग्राम खेवरई थाना फतेहपुर 84 इन दोनों भाइयों ने अपनी बुजुर्ग मां को कई साल से घर से भगा दिया था जो कि वह कहीं ना कहीं से खाना मांग कर खा रहे हैं जबकि इनके पति काफी खेती छोड़ कर गए हैं लेकिन खेती इनके नाम ना होने के वजह से उनके बेटों ने इनको घर से बाहर भगा दिया और कहा कि जहां जी चाहे वहां मरो मेरे घर मत आना किसी को लेकर बुजुर्ग महिला ने थाना फतेहपुर 84 पहुंचकर बेटों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई आपको बताते चलें कि जिनके दो बेटे हट्टा कट्टा हो उनकी मां दरबदर भटक रही है और खाना मांग मांग कर खा रही है शर्म आनी चाहिए ऐसे लड़कों पर ऐसे रिश्तेदारों पर मैं प्रशासन से कहना चाहूंगा कि उनके बेटों को हर हाल में जेल में डालने का काम करें ताकि आगे से कोई ऐसा काम ना कर सके आगे की कार्रवाई अब पुलिस के हाथ में है अब देखना यह होगा कि पुलिस बुजुर्ग महिला को इंसाफ दिला पाएगी या नहींI

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'