देश

national

लापरवाही में बहुमूल्य जीवन को खतरे में ना डालें : अजय साहू

Friday, November 18, 2022

/ by Today Warta





राकेश केशरी

यातायात माह में छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली व बांटे पम्फलेट

कौशाम्बी। सुरक्षित यातायात व दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को जन जागरूकता के उद्देश्य से कड़ा ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग में शुक्रवार को छात्रों ने रैली निकालकर व पम्फलेट बांटकर ग्रामीणों को जागरूक किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय चैकी इंचार्ज सुनील कुमार यादव ने अपने हमराहियों के साथ विद्यालय में पहुँचकर बच्चों व अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के नियमो के बारे में बताते हुए शपथ दिलाई। विद्यालय के शिक्षक अजय कुमार साहू के नेतृत्व में ग्रामीणों व क्षेत्रीय चैकी इंचार्ज के सहयोग से हुए वृहद जागरूकता आयोजन में निकली रैली कम्पोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग से शुरू होकर गाँव के प्रत्येक मुख्य सड़कों पर घूम घूम कर वाहन चालकों को सीट बेल्ट,हेलमेट,वाहन चलाते समय मोबाइल में बात न करने जैसी सावधानियों के पम्फलेट देकर जागरूक किया। विद्यालय के छात्रों ने जिंदगी न मिलेगी दोबारा थीम पर सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर भाषण,निबंध,क्विज आदि प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस अवसर पर छात्रों ने यातायात के संकेत चिह्न व उनका अर्थ विषय पर पोस्टर बनाए। शिक्षक अजय कुमार साहू ने बच्चो व अभिभावकों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारियों को समझाते बताया कि हमे सड़क पार करते समय व वाहन चलाते समय जल्दबाजी नही करनी करनी चाहिए, लापरवाही में अपने बहुमूल्य जीवन मे खतरे खतरे में नही डालना चाहिए। जागरूकता अभियान में क्षेत्रीय चैकी इंचार्ज सुनील कुमार यादव व उनके हमराही सहित विद्यालय स्टाफ बीरेंद्र शंकर, अजय साहूराम प्रसाद,राठौर शशि देवी,राजेश शर्मा,योगेंद्र,आशीष श्रीवास्तव ,शिवम केशरवानी,पूजा, सुनीता आदि में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'