देश

national

यातायात माह नवम्बर का हुआ शुभारंभ

Tuesday, November 1, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। जिले में यातायात माह नवंबर 2022 का हुआ शुभारंभ सुरक्षित यातायात को लेकर लोगों को जागरूकता करने के लिए जिलाधिकारी आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने यातायात माह का शुभारंभ किया। घंटाघर चौराहे पर जागरूकता अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि वाहनों को सावधानी पूर्वक नियमानुसार चलाएं। बाइक ड्राइव करने के दौरान हेलमेट का उपयोग आवश्यक करें। तेज वाहन न चलाएं, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग आवश्यक करें। साथ ही वाहन चलाते समय नशीले पदार्थ का सेवन न करने को लेकर जागरूकता किया गया। जागरूकता अभियान में वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र नारायण शर्मा, समाजसेवी मनमोहन जडिय़ा, बस यूनियन अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, एएसपी अनिल कुमार, सीओ ट्रैफिक विनोद कुमार, एआरटीओ सुखलाल गौड़, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक रक्षपाल सिंह, यातायात प्रभारी अभिनेंद्र सिंह चौहान, उपनिरीक्षक शशिभूषण सेंगर, सहायक उपनिरीक्षक अतीक अहमद, हेड कांस्टेबल अमरीश यादव, हेड कांस्टेबल इमरान खान, दुर्गेश कुमार, अभिषेक दीक्षित, बलराम कुशवाहा, भूपेंद्र सिंह, आशुतोष गुप्ता, मुख्य आरक्षी चालक आदि मौजूद रहे। गोष्ठी उपरान्त डीएम-एसपी ने हरी झण्डी दिखाकर प्रचार-प्रसार वाहन को रवाना किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल रावत ने किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'