कौशाम्बी। अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय ने उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान वाणिज्यकर, आबकारी, परिवहन, स्टॉम्प एवं रजिस्टेªशन, विद्युत, नगर निकाय एवं खनन आदि से सम्बन्धित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दियें। उन्हांेने सम्बन्धित अधिकारियांे को और अधिक प्रवर्तन कार्य करने के भी निर्देश दियंे। उन्होंने आरसी वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए तहसीलदारों को आरसी की वसूली में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। उन्होंने ई०ओ० को गृहकर वसूली में प्रगति लाने के भी निर्देश दियें।इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्टेट श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं सभी उप जिलाधिकारीगण व तहसीलदार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।


Today Warta