देश

national

नगर पालिका परिषद में भाजपा की वार्ड स्तरीय बैठक संपन्न

Friday, November 18, 2022

/ by Today Warta



राकेश केशरी

नगरपालिका की तीन वार्डों में हुई बैठक

कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद मंझनपुर में चुनाव की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दिया है। शुक्रवार को नगर पालिका की 3 वार्डों में बैठक हुई। जिसमें चंद्रशेखर आजाद नगर, गौतम बुद्ध नगर तथा चंद्र गुप्त मौर्य नगर में बैठक हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि संयोजक दिनेश कुमार पाण्डेय कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेश लोधी ने किया। बैठक में बोलते हुए संयोजक दिनेश पांडे ने कहा कि आज जरूरी है कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी ने नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में तथा प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की अगुवाई में चल रही योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचें। जिससे लोगों को पता चले कि कैसे सरकार में पहुंचकर भाजपा लोगों को लाभ पहुंचा रही है। इस मौके पर उन्होंने गांव के लोगों से मिलकर उनके समस्याओं को जाना और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से वेद प्रकाश पाण्डेय सत्यार्थी, आशीष, दुर्गेश गुप्ता, अंशुल केसरवानी, अरुण केसरवानी, राजेश कुमार, अनिलेश, अशोक चैधरी, चंद्र किशोर मिश्रा, आलोक तिवारी, टिकेंद्र मिश्रा से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'