देश

national

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों ने निकाला जनाक्रोश मार्च

Tuesday, November 15, 2022

/ by Today Warta




फ़ीस वृद्धि और छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्र

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली, 400 प्रतिशत फीस वृद्धि को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे छात्र नेता अजय यादव सम्राट के नेतृत्व में मंगलवार को सैकड़ों छात्रों ने जनाक्रोश मार्च निकाला। यह जनाक्रोश मार्च छात्रसंघ भवन से शुरू होकर आर्ट फैकल्टी, कुलपति कार्यालय और रजिस्ट्रार कार्यालय होते हुए साइंस फैकल्टी तक गया। जुलूस की शक्ल में कैंपस के अंदर छात्रों ने कुलपति और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां, बैनर और पोस्टर लिए कुलपति मुर्दाबाद और संगीता श्रीवास्तव इस्तीफा दो के नारे लगाए। इस दौरान कैंपस में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। छात्रनेता अजय यादव सम्राट ने बताया कि यह जनाक्रोश मार्च कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की तानाशाही और उनकी अवैध नियुक्ति के खिलाफ है। अगर जरूरत पड़ी तो छात्र हितों के लिए हम सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। अजय ने कहा कि यह जनाक्रोश मार्च कुलपति की अवैध नियुक्ति और तानाशाही के खिलाफ था।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'