देश

national

मोबाइल छीनने का विरोध पर युवक को मार दी गोली

Tuesday, November 15, 2022

/ by Today Warta



प्रयागराज। बाइक सवार तीन युवकों ने मंगलवार दोपहर साइकिल सवार का मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उसे गोली मारकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि झूंसी का रहने वाला 19 वर्षीय शुभम यादव साइकिल से परेड होते हुए जा रहा था। इस दौरान रास्ते में बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। आरोप है कि विरोध करने पर उसे मारा-पीटा और उसके पैर में गोली मार दी। जख्मी शुभम गोली लगने के बाद भागा। रास्ते में पुलिस को सूचना दी। दारागंज पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर कीडगंज पुलिस जांच कर रही है। घटनास्थल कीडगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'