प्रयागराज : हिंदू हॉस्टल चौराहे पर शनिवार रात को एनएसयूआई के छात्र नेताओं पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा किए गए हमले के विरोध में पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट होकर कांग्रेस जनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा। शहर अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र अंशुमन ने एसएसपी से न्यायपूर्ण कार्यवाही कर बदमाशों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महासचिव प्रभारी प्रयागराज श्राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव वसीम अंसारी, सुभाष चंद्र पांडे, रघुनाथ द्विवेदी, अनूप त्रिपाठी, भोले सिंह,इरशाद उल्ला, अरशद अली अर्शी अनुपम श्रीवास्तव, अब्दुल कलाम आजाद, नफीस कुरेशी, दरक्षा कुरेशी, अजय पांडे बागी आदि लोग भी उपस्थित रहे ।

Today Warta