इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
दो माह के विशेष अभियान में विकसित की जाएगी पैसठ हजार आभा आईडी
ललितपुर। अब मरीजों के उपचार का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इससे चिकित्सकों को मरीजों के उपचार संबंधी रिकार्ड जानना आसान हो जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत दो माह के विशेष अभियान में टेलीकन्सल्टेशन एवं आभा आईडी बनाने का कार्य शुरू हो गया है। अभियान में 65 हजार आभा आईडी विकसित की जानी है। सीएमओ डा. जे.एस.बक्शी ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँति इस साल भी 12 दिसंबर को अंतराष्ट्रीय सार्व भौमिक स्वास्थ्य कवरेज (यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे) दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसकी थीम बिल्ड द वल्र्ड वी वांट ए हेल्दी फ्यूचर फॉर ऑल यानि उस दुनिया का निर्माण करें जो हम चाहते हैं, सभी के लिए एक स्वस्थ भविष्य है। भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुसार यूएचसी दिवस के आयोजन के लिए दो माह का विशेष अभियान मनाया जा रहा है। यह अभियान 12 अक्टूबर 2022 से 11 दिसंबर तक मनाया जाएगा। जनपद में टेलीकन्सल्टेशन एवं आभा आईडी बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत उपकेन्द्र स्तरीय हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में प्रतिदिन कम से कम 10 कार्ड प्रति टेलीकसल्टेशन लक्ष्य निर्धारण किया गया है। इस लक्ष्य को पूर्ण करने में जनपद में कार्यरत समस्त कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इसके लिए सीएचओ को अपनी ई-संजीवनी आईडी को ससमय लॉगिन कर जन मानस को टेलीकन्सल्टेशन सेवायें प्रदान करनी होगी। टेलीकसल्टेशन लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए जनपद की समस्त चिकित्सा इकाईयों में कार्यरत चिकित्सक अपना उत्तरदायित्व समझते हुए अपनी ई-संजीवनी आईडी को ससमय लॉगिन करते हुए लक्ष्य को पूर्ण करने में अपना सहयोग प्रदान करेंगें। ब्लॉक, जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी द्वारा प्रति दिन सीएचओ तथा चिकित्सा इकाईयों द्वारा टेलीकसल्टेशन की सतत समीक्षा करने के साथ ही डिस्ट्रिक्ट एडमिन लॉगिन आईडी, पोर्टल की सहायता से की जाएगी। डीसीपीएम गणेश ने बताया कि आभा आईडी के बनाये जाने के लिए एनसीडी पोर्टल, निक्षय पोर्टल, ई-संजीवनी एवं ई-कवच एप्लिकेशन का उपयोग किया जा सकता है। यूनिक आभा आईडी बनाने के लिए प्रत्येक उपकेन्द्र स्तरीय हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टर में प्रतिदिन 10 आभा आईडी एवं अन्य उपकेन्द्रों में प्रतिदिन 5 आभा आईडी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 10 आभा आईडी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
यह ब्लॉकवार लक्ष्य
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आभा आई डी (कार्ड) विकसित करने के लिए ब्लॉक बार वकेंद्र बारलक्ष्य तय किया है। इसके अंतर्गत विकासखंड बार में 8600, बिरधा में 10000, जखौरा में 12800, मड़ावरा में 10600, महरौनी में 9400, तालबेहट में 12 800, अरबन में 800 आभा आईडी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
क्या है आभा आईडी
आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट यानी आभा कार्ड है। यह डिजिटल कार्ड होता है, जिसमें मेडिकल रिकॉर्ड सेव होगा। जैसे आप कब बीमार हुए, आपने किस डॉक्टर को दिखाया, क्या टेस्ट करवाएं आदि सब जानकारी उपलब्ध होगी। इस यूनिक आईडी के बाद अपने इलाज से संबंधित कागजात साथ लेने की जरूरत नहीं है। खासबात यह है कि आभा आईडी आधार कार्ड से लिंक होगा।

Today Warta