इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
जैन बैंकर्स फोरम ललितपुर एवं जैन एम्बुलेंस सेवा समिति ने किया आयोजन
ललितपुर। अखिल भारतीय जैन बैंकर्स ललितपुर के तत्वावधान में आधुनिक मशीनों द्वारा विशाल जाँच एवं उपचार शिविर सम्पन्न किया गया। शिविर की अध्यक्षता दि. जैन समाज के महामंत्री डा.अक्षय जैन ने की। शिविर में ऑस्टियोपोरोसिस विशेषज्ञ बोधराज यादव, प्रियंक गुप्ता, मोनू प्रजापति, दीपेंद्र यादव ने बताया कि 30 वर्ष की उम्र के बाद मनुष्य के शरीर की हड्डियों में कमजोरी एवं घिसाव प्रारम्भ हो जाता है एवं टूटने के जोखिम के साथ साथ जोड़ों में दर्द प्रारंभ हो जाता है। इसके बचाव के लिए संतुलित जीवन शैली के साथ तनाव रहित जीवन, धूम्रपान एवं नशा की आदतों से बचाव एवं कैल्शियम व विटामिन डी युक्ति समुचित भोजन करने से हड्डियों की कमजोरी व घिसाव से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि 50 वर्ष की उम्र के बाद नियमित जांच एव उपचार आवश्यक है। शिविर में लगभग 150 लोगों ने अपनी जांच कराकर उपचार लिया। शिविर को सफल बनाने में अध्यक्ष सनत जैन खजुरिया के साथ विजय जैन, राजकुमार सराफ, गौरव जैन, रमेश जैन, चंद्रकुमार जैन, केवलचंद जैन, प्रतीक जैन, सौरभ जैन, जितेंद्र जैन, निखलेश चौधरी आदि का विशेष सहयोग रहा।

Today Warta