देश

national

ललितपुर से पाली तक टू लेन सड़क निर्माण की मांग

Saturday, November 5, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

कांग्रेस सेवादल ने जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन

ललितपुर। पाली से ललितपुर घटवार सड़क 16 किलोमीटर को टू लाईन कराये जाने की मांग को लेकर यहां के लोगों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा है। ज्ञापन में बताया कि नगर पंचायत पाली से ललितपुर घटवार सड़क 16 किलोमीटर ललितपुर जाने बाले मार्ग पर बहुत गड्डे हो गये हैं कारण आये दिन दुर्घटना होती रहती है। ललितपुर से पाली व मध्य प्रदेश जाने के लिये मुख्य मार्ग है। मुख्य मार्ग होने के कारण भारी वाहन एवं अत्यधिक वाहन चलने के कारण सड़क जगह जगह धस गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से पाली ललितपुर घटवार मार्ग प्रधानमंत्री सड़क योजना के अन्तर्गत डाली गई थी, जिसकी जाँच करते हुये पाली ललितपुर घटवार मार्ग को टू लेन का निर्माण करवाने की मांग उठायी। ज्ञापन देते समय कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष संजीव चौरसिया, विष्णुशंकर शुक्ला, अनिकेत चौरसिया, लक्ष्मन पाठकार, प्रियंक जैन, आशीष कुशवाहा, शिवदयाल कुशवाहा, अतुल जैन आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'