देश

national

बड़ी धूमधाम से मनाई गई संत नामदेव की जयंती,दो दिवसीय आयोजन संपन्न

Saturday, November 5, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। सुम्मेरा तालाब स्थित श्री 1008 सत्यनारायण जी नामदेव समाज मंदिर पर भगवान बिलनाथ जी के परम भक्त संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज जिनको भगवान  विलनाथजी के अनेक बार साक्षात दर्शन मिले, ऐसे संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज का 752वां जन्मोत्सव श्री देव उठनी एकादशी पर्व एवं श्री तुलसी विवाह बड़ी भव्यता  मनाया गया। दो दिवसीय आयोजन में 3 नवंबर को श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया एवं 4 नवंबर को श्री सत्यनारायण भगवान की कथा एवं हवन के साथ संत शिरोमणी श्रीनामदेव जी महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित कर समाज के सभी बंधुओं ने एवं नगर के विशिष्ट जनों की उपस्थिति में संत शिरोमणि का जन्म दिवस मनाया गया। जिसमें परम सानिध्य रहा नगर की आस्था की केंद्र श्री लक्ष्मी नरसिंह मंदिर के परम पूज्य महंत श्री गंगा दास जी एवं श्री तुवन मंदिर जी के महंत श्री राम लखन दास जी के परम सानिध्य में संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज के चित्र का अनावरण कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ पुष्पांजलि आयोजन हुआ जिसमें वक्ताओं ने  संत नामदेव के जीवन चरित्र को बताया  और उसको आत्मसात करने का आह्वान किया कार्यक्रम मुख्य रूप से नामदेव दर्जी महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व एसडीएम बाबूराम नामदेव मंडल अध्यक्ष राजाराम नामदेव बुंदेलखंड विकास समिति झांसी के पूर्व जिला अध्यक्ष एमसी नामदेव के साथ-साथ मध्यप्रदेश महिला हिंदू सभा की प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता एवं पार्षद रेखा नामदेव अतिथि के रूप में उपस्थित रहे समाज के गणमान्य जनों में वरिष्ठ समाजसेवी मनमोहन जडय़िा ने संत नामदेव की जीवन से जुड़ी रोचक घटनाओं को सुनाया। आयोजन में 2022 में हाई स्कूल एवम इंटरमीडिएट के समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया साथ ही साथ समाज के वरिष्ठ जनों का भी अभिनंदन किया गया। साथ ही साथ पर्यावरण हेतु अतिथियों को एवं वरिष्ठ नागरिकों को पौधे भेंट किए गए मंदिर परिसर में भव्यता पूर्ण झांकी श्रीराम राजाजी म्यूजियम एवं व्यामशाला के सहयोग से लगाई गई गीत संगीत के साथ संत नामदेव को सभी माता बहनों ने एवं सभी अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित की जयंती समारोह में जनपद के प्रत्येक क्षेत्र से समाज बंधुओं का आगमन हुआ तालबेहट मडावरा बांसी जखौरा बानपुर महरौनी मडावरा जाखलौन पाली नाराहट आदि के साथ साथ जनपद के बाहर के भी समाज बंधु एवं अतिथियों ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेखा नामदेव ने महिलाओं को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने एवं सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी सहभागिता करने हेतु विशेष आह्वान किया साथ ही साथ महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु जागरूक करने की प्रेरणा दी थी सभा को संबोधित करते हुए दर्जी नामदेव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एसडीएम बाबू राम नामदेव ने समाज के लोगों को सामाजिक कार्यों में सफलता के साथ-साथ अच्छी शिक्षा और व्यवसाय की नई-नई स्वरूपों को अपनाने का आह्वान किया साथ ही साथ उन्होंने सामाजिक विकास हेतु परस्पर सद्भाव एवं सहयोग की अपील की मंडल अध्यक्ष झांसी राजाराम नामदेव ने  छात्रों को प्रोत्साहन करने का एवं वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान करने के कमेटी के फैसले का भूरी भूरी प्रशंसा की एवं अपील की ऐसे आयोजन बड़ों का सम्मान और बच्चों को प्रोत्साहन का केंद्र बनती है जिससे हर जिले की समाज के लोगों को अपनाना चाहिए सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विमलेंद्र नामदेव गुड्डू ने समाज के सभी बंधुओं से संगठित रहकर मंदिर के विकास एवं समाज के विकास में सहयोग देने की अपील की दीपक पटवारी  ने सभी समाज बंधुओं से सांस्कृतिक आयोजनों में नियमित प्रतिभाग करने की अपील की। रामगोपाल नामदेव ने सभी समाज बंधुओं से सामाजिक कार्यों में सेवा के साथ-साथ जनपद में किए जाने वाले अनेक  धार्मिक आयोजनों में समाज की सहभगिता करने की अपील की। पूर्व जिलाध्यक्ष सनत नामदेव ने समिति द्वारा किए गए आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की एवम सभी से एक जुट रहकर समाज को मजबूत बनाने की अपील की। साथ ही समाज के युवाओं को राजनीति में भी सहभागिता करने की सलाह दी। उपाध्यक्ष हरिशचंद्र नामदेव ने समाज के सभी लोगो से बालिका शिक्षा एवम् उनके आत्म निर्भर बनाने  की अपील की साथ ही उनको तकनीकी शिक्षा के भीं लाभ बताए। उदयीमान चित्रकार समय नामदेव को उनकी बेहतरीन चित्रकला के लिए सम्मानित किया गया। जिन छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया उनमें एवं समाज की वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन किया गया। अतिथियों को पौधे भेंट किए गए। समूह भोज भंडारा एवम प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुन्नू लाल नामदेव, बाबूलाल नामदेव बानपुर, महेश नामदेव वरिष्ठ कवि /व्यंगकार, कार्यक्रम की अध्यक्षता विमलेंद्र नामदेव एवम् दीपक नामदेव से स्युंक्त रूप से की। कार्यक्रम का सफल संचालन कन्हैया नामदेव व हरिश्चंद्र नामदेव ने किया। अंत में आभार महामंत्री अखलेश नामदेव ने व्यक्त किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'