देश

national

परीक्षा का आया परिणाम, मोनिका जैन को मिला प्रथम स्थान

Friday, November 18, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। जगत पूज्य 108 मुनि श्री सुधासागर महाराज के परम सानिध्य में 105 क्षुल्लक श्रीगंभीर सागर महाराज के निर्देशन में आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज के द्वारा रचित भक्ति जो लिखी गई है। उनकी परीक्षा अभिनंदन दयोदय तीर्थ क्षेत्रके डोम पंडाल में 121 श्रद्धालुओं ने दी थी, जिसका आज परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। सर्वप्रथम शाम को 7.30 बजे प्रांगण में भक्ति परीक्षा के पुण्य आर्जक परिवारों में अभिनंदन जैन श्रीमती रेखा जैन, मुकेश जैन सुलेखा जैन, राजीव जैन प्रीति, विशाल नितेश जैन अमिता जैन के लिए सकल दिगंबर जैन समाज के डा.अक्षय टडैया, वरिष्ठ पत्रकार राहुल जैन नवभारत, कु.रौनक जैन, कु.सुरभी जैन, अनूप, निशू जैन के द्वारा साल एवं तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। इसके ठीक बादइस भक्ति परीक्षा में प्रथम स्थान मोनिका जैन के लिए आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी की परिकल्पना एक गौशाला का प्रतीकात्मक कांच में जड़ा हुआ सहित 15 और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान पर अलका भारिल्प पत्नी सुधीर को ढेर सारी प्राइज देकर सम्मानित किया गया। तृतीय स्थान में सोनम जैन पत्नी सुलभ जैन को भी लगभग इतनी ही गिफ्ट देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। इसके अलावा 50 और गिफ्ट संता बना पुरस्कार 4 वर्गों में बांट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुनिश्री ने संबोधन में कहा कि आचार्य श्री के द्वारा बड़ी ही सरल भाषा में देवी हिंदी के माध्यम से 10 व्यक्तियों को लिखा गया, जिनको जनपद के बच्चों ने बड़े ही सुंदर ढंग से इस परीक्षा में भाग लेकर धर्म की प्रभावना को आगे बढ़ाया। निधि जैन रुचिता जैन भारतीय जैन देवेंद्र कुमार जैन सुनील जैन गुलाबचंद जैननीता जैन सुमन जैन साक्षी जैन सुरभी जैन राजकुमारी जैन दीपाली जैन प्रियंका जैन हर्षिता जैन ललित कुमार जैन निधि बड़कुल शिखा बुखारिया मीना इमलिया मोनिका पाए वाली मोनिका जैन प्रगति जैन स्वर्णा जैन रौनक जैन तनुष्का जैन सीमा जैन प्रीति जैन संध्या जैन संस्कृति जैन सुशीला जैन मोंटी जैन मधु खजुरिया आस्था जैन अनीता जैन रिमी सेन महेंद्र जैन रूही कड़कीके लिए सांत्वना पुरस्कार देकर बच्चों का हौसला अफजाई किया गया। बताते चलें इस भक्ति परीक्षा में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने भारी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार भी महिलाओं को भी मिले हैं।  कार्यक्रम का सफल संचालन भैया आलोक कुमार शास्त्री जी ने किया ।आज के इस परीक्षा परिणाम के कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'