मोहम्मद जमाल
उन्नाव। जिला पदाधिकारी ,गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी (भा० प्र० से०)द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज दिनांक 09/11/2022को प्रात: 07:00 बजे से एक मैराथन दौड़ का आयोजन समाहरणालय गोपालगंज के परिसर से पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए अम्बेडकर चौक तक किया गया।निर्वाचक सूची के संक्षिप पुनरीक्षण,2023-प्रारूप प्रकाशन( दिनांक 09/11/2022) पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम के. आयोजन के क्रम में मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत कराने के लिए जिला पदाधिकारी महोदय के साथ सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी और कर्मचारियों ने आयोजित मैराथन में सहभागी बनें।संबंधित मैराथन का आयोजन संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार,पटना से प्राप्त निदेश के आलोक में निर्वाचक सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण ,2023 के निमित्त प्रारूप प्रकाशन दिनांक 09/11/2022 के अवसर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों यथा मैराथन दौड़,रैली,साईकिल रैली,विद्यालयों में प्रभात फेरी,महाविद्यालय स्तर निर्वाचक साक्षरता क्लब की बैठक,सभी मतदान केन्द्रों पर चुनाव पाठशाला इत्यादि का आयोजन आज दिनांक 09.11.2022 को होना है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय ने जिले वासियों से अपील किया कि जिम्मेदार नागरिक होनें का कर्तव्य निभायें,मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य पंजीकृत कराएं। अब युवाओं का मतदाता बनना बहुत आसान हो गया है।अब 01 जनवरी , 01अप्रैल, 01जुलाई एवं 01अक्टुबर अर्हता तिथि के आधार पर नाम पंजीकृत कराये जा सकते हैं। अर्हता तिथि के पश्चात् मतदाता पहचान पत्र स्वत: निर्गत हो जायेगा।अधिक जानकारी के लिए www.voterportal.eci.gov.in पर लॉग-इन करें या वोटर हेल्प लाईन ऐप डाउनलोड करें। नया वोटर बनने के लिए प्रपत्र-6,मतदाता सूची में संशोधन या वोटर कार्ड में बदलाव हेतु प्रपत्र-8, वोटर लिस्ट में नाम हटानें हेतु प्रपत्र-7,आधार से मतदाता पहचान पत्र जोड़नें के लिए प्रपत्र -6 बी० में आवेदन करें।
युवा होने की जिम्मेदारी-लोकतंत्र में भागीदारी—-
यदि आपने 18 बर्ष की उम्र पार कर ली है तो वोटर बनने के लिए आवेदन करें।इसके लिए विशेष अभियान दिवस दिनांक 12/11/2022, 13/112022, 03/12/2022 और 04/12/2022 निर्धारित किया गया है।इस अवसर पर 09 नवम्बर2022 से 08दिसंम्बर 2022 तक मतदाता सूची में अपना और अपनें परिवार के सदस्यों के नाम की जॉंच अवश्य कर लें। राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से (1)मतदाता के रूप मे पंजीकरण करायें ( 2)मतदाता सूची में नाम जॉंचे (3) वोटर कार्ड मे कोई सुधार करावें (4)अपना मतदान केन्द खोजें (5).अपना एप्लीकेशन स्टेटस जॉंचे एवं (6) मतदाता सूची डाउन लोड करें। अपने आवेदन की स्थिती 1950 पर कॉल कर अपनी आवेदन संख्या बताकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या अपने मतदान केन्द्र के बी०एल०ओ० से भी जानकारी ले सकते हैं। उक्त आयोजित मैराथन में अनुमंडल पदाधिकारी ,गोपालगंज डॉ० प्रदीप कुमार,जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनंत कुमार,उप निर्वाचन पदाधिकारी शशिप्रकाश राय,वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकान्त आर्य,जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा,जिला सॉंख्यिकी पदाधिकारी निर्मल कुमार,डी०पी०ओ०(एम डी एम) ब्रजेश कुमार,डी०पी०ओ० समग्र शिक्षा श्री राजन कुमार आदि जिला स्तरीय पदाधिकारीगण के साथ ही शिक्षक नीलमणि शाही,निलेस सिंह,डॉ० सुशील कुमार सिंह और नीरज कुमार राय और समाहरणालय के कर्मचारियों ने भी भाग लिये।

Today Warta