लोक गायन, लोक नृत्य एवं प्रतिभाओं का होगा सम्मान
सुल्तानपुर: श्याम चरित मानस लोक साहित्य न्यास के तत्वावधान में माधव महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन 12 नवंबर 2022 दिन शनिवार को हरिनाथ सरस्वती शिशु मंदिर बनमई,निकट भटमई पावर हाउस, जयसिंहपुर, सुलतानपुर में किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता माधव बिरहा घराना प्रमुख जय नरायन यादव करेंगे और मुख्य अतिथि लोक भूषण डॉ०आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप एवं विशिष्ट अतिथि विजय चितौरी प्रयागराज, लखन प्रतापगढ़ी प्रतापगढ़, दयाराम मौर्य रत्न प्रतापगढ़, डॉ० सूर्य दीन यादव गुजरात और नीरज वर्मा नीरप्रिय बस्ती,होंगे। गौरतलब हो इस कार्यक्रम में साहित्य संगीत कला तीनों का संगम है। बिरहा लोकगीत जगत और साहित्य के क्षेत्र में जनपद को गौरवान्वित करने वाले श्याम चरित मानस महाकाव्य के रचयिता स्व० माधवदास, टीकाकार साहित्यकार स्व० राम बुझारत बर्मा किंशुक, सेवा की प्रतिमूर्ति समरजीत यादव (सोनू) की स्मृति में माधव दास के जन्म दिवस पर कार्यक्रम किया जा रहा है। सचिव सर्वेश कांत वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, संस्कृति और लोक विधाओं का संवर्धन करना है। जिसमें स्व० माधव दास के शिष्यों और अन्य जिलों से आये गायकों, नृत्य कलाकारों द्वारा संगीतमयी प्रदर्शन एवं जनपद और अन्य जिलों व प्रांतों से आये सम्मानित साहित्यकारों का सारस्वत अलंकरण होगा। साथ ही समाजसेवी, कथावाचक,पत्रकार , बिरहा के कवि गण भी सम्मानित होंगे। कार्यक्रम उक्त दिनांक को प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ होकर पूरी रात चलेगा। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य उदराज वर्मा पंकज, ब्लाक प्रमुख भदैंया राजेंद्र वर्मा, और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कूरेभार सोनू सिंह के साथ साहित्यकार आशुकवि मथुरा प्रसाद सिंह जटायु,डॉ० रामप्यारे प्रजापति, साहित्य भूषण डॉ० सुशील कुमार पांडेय साहित्येन्दु, दिनेश प्रताप सिंह चित्रेश के साथ साथ अन्य साहित्यिक विद्वानों की गौरवमयी उपस्थिति रहेगी।

Today Warta