देश

national

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएंल

Saturday, November 5, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के दिये निर्देश

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को दिये प्रशस्ति पत्र

ललितपुर। जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में तहसील महरौनी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना एवं उनके प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिये कि शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश हैं कि दूरदराज के इलाकों में जहां से लोग जिला मुख्यालय आने में असमर्थ हैं, वहां जाकर सरकारी योजनाओं के आच्छादन एवं लोगों की समस्याओं से रुबरु होकर उनका स्थलीय निस्तारण कराया जाए, ताकि शासन द्वारा जो योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उनका लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे, साथ ही उनकी समस्याओं का प्रभावी निस्तारण हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि फरियादी तक पहुंचकर समस्या का निस्तारण कराना शासन की मंशा है, इसलिए लोगों की समस्याओं का अधिकारी स्वयं संज्ञान लेकर निस्तारण सुनिश्चित करायें और निस्तारण से पीडि़त व्यक्तियों को भी अवगत कराया जाये। आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में निम्न शिकायतें प्राप्त हुईं। तहसील महरौनी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 73 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 07, पुलिस के 21, विकास के 07, विद्युत के 13, चकबंदी के 04, पूर्ति के 05, नगर पंचायत के 02 तथा अन्य विभागों के 14 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 02 का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसील मड़ावरा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 42 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 15, पुलिस विभाग के 06, विकास विभाग के 08, पूर्ति विभाग के 07, चकबंदी का 01, एलडीएम का 01, सिंचाई के 02, विद्युत का 01 तथा चिकित्सा का 01 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 05 का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसील ललितपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 64 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व विभाग के 27, पुलिस विभाग के 04, विद्युत के 04, विकास विभाग का 01 तथा अन्य विभागों के 28 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 03 का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसील तालबेहट में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 117 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग का 65, पुलिस के 18, विकास विभाग के 06, पूर्ति के 12, विद्युत के 03, नगर पंचायत का 01 तथा अन्य विभागों के 12 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 11 का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसील पाली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व का 01, पुलिस के 04, विद्युत का 01, विकास विभाग का 01 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 01 का मौके पर निस्तारण कराया गया। मौके पर उन्होंने महरौनी क्षेत्र में आधार लिंकेज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत अच्छा प्रदर्शन करने पर कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कृमार पाण्डेय, प्र. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जेएस बक्शी, उप जिलाधिकारी महरौनी डा.रविप्रताप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी महरौनी, क्षेत्राधिकारी महरौनी सहित अन्य जनपद व तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'