इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
सनातन सेना ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
ललितपुर। तुवन मंदिर प्रांगण में लगायी जा रही प्रदर्शनी से लोगों को बेवजह होने वाली परेशानियों और यहां फैलने वाली गन्दगी से अवगत कराते हुये सनातन सेना ने प्रदेश अध्यक्ष बसंत राज उर्फ बंटू महाराज ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी आलोक सिंह को सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि तुवन मंदिर प्रांगण में लग रही प्रदर्शनी में पिछले वर्ष जिस प्रकार से शराब व मांस बनाने एवं खाने की खबरें अधिकाधिक आईं थीं। इसके साथ ही मेला देखने आने वाली महिलाओं के साथ अभद्रता एवं अश्लीलता भी देखने को मिली थी। वहीं मंदिर परिसर जो कि बच्चों के लिए खेलकूद का मैदान है उसको भी अस्त व्यस्त करते हुये जगह-जगह गड्ढे खोद दिये गये हैं। उन्होंने जिलाधिकारी आलोक सिंह से तुवन मंदिर प्रांगण में लग रही प्रदर्शनी में पुन: ऐसी पुनरावृत्ति नहीं होने देने की मांग उठाते हुये साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे जाने की मांग उठाते हुये अन्यथा की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देते समय बसंत राज उर्फ बंटू महाराज सुनील कुमार, कंछेदी, प्रकाश के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे।

Today Warta