संजय धर द्विवेदी
लालापुर । प्रयागराज जनपद प्रयागराज के लालापुर थाना अंतर्गत प्रतापपुर चौराहा से मऊ बाजार होते हुए चिटकूट को जाने वाले रास्ते में पढ़ने वाला बुंदेला नाला आज भी उपेक्षा का शिकार है । यह नाला चित्रकूट और इलाहाबाद के सीमा पर बना हुआ नाला है । दो जिला के मध्य होने के कारण यहां पर किसी सांसद या विधायक का ध्यान आकर्षित नहीं हो रहा है, जहां से लगभग हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं । लेकिन यह रास्ता इतना खराब है । अपने दुर्दशा के लिए आँसू बहा रहा है । यहां पर चार पहिया और दोपहिया वाहनों को आने जाने में बहुत दिक्कत होती है । यहां तक कि कभी-कभी यहां पर साधन पलट भी जाते हैं और बारिश के समय यह पुलिया पूरी तरह से पानी में डूबी रहती है । लगभग 10 फीट पानी इसके ऊपर से चलता है न तो कोई सांसद और न विधायक इस पुल को पास करवायें हैं । और न ही किसी सरकार के द्धारा बनवाया जा रहा है । क्षेत्रीय आम जन मानस उत्तर प्रदेश सरकार से अनुरोध करता है कि इस पुल को स्वीकृति प्रदान करें । जिससे क्षेत्र का भावी विकास हो सके और लोगों को आने-जाने में सुविधा मिल सके । जिससे भविष्य में कोई भी अप्रिय घटना न हो सके । यहां पर सवारी लेकर चार पहिया वाहन जाने में काफी दिक्कत हो रही है।

Today Warta