देश

national

भईया जी का दाल-भात परिवार का चौथा भव्य वार्षिकोत्सव सम्पन्न

Friday, November 18, 2022

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी

भूखमुक्त भारत संकल्प

लालापुर,। प्रयागराज। भूखमुक्त भारत संकल्प के साथ विगत 4 वर्षों से अनवरत प्रतिदिन शाम 5 बजे से तीर्थराज प्रयागराज के संगम तट पर बंधवा वाले लेटे बड़े हनुमान मंदिर के सामने भूखी मानवता की सेवा करते हुए निःशुल्क भोजन प्रसाद वितरण करने वाले संगठन भईया जी का दाल भात परिवार ने अपना चौथा भव्य वार्षिकोत्सव मनाया जिसमें पूजन के उपरांत शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज ने भोग लगाकर भोजन प्रसाद वितरित कराया। जानकारी के अनुसार इस वार्षिकोत्सव में संगठन से जुड़े पूरे भारत वर्ष से स्वयंसेवक उपस्थित रहे व देर रात तक भोजन प्रसाद वितरण चलता रहा। इस अवसर पर शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज, कथावाचक आचार्य शांतनु महाराज, अतुल कुमार गुड्डू मिश्र, आर के पाण्डेय एडवोकेट (हाई कोर्ट इलाहाबाद), संकठा प्रसाद द्विवेदी, यश्वन्त सिंह, संजय श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, पंकज, अन्नू सिंह, अतुल तिवारी, पण्डित अखंडानंद, दिगम्बर त्रिपाठी, राजेश पाण्डेय, आशीष तिवारी, डाक्टर शिवम त्रिपाठी, राज हेमांशू सागर, सिद्धांत केसरवानी, नागेंद्र मिश्र, राजू, वशिष्ठ मिश्र, गौरव सिंह, रिशू, प्रिन्शू, दीपक त्रिपाठी आदि सैकड़ों समाजसेवी उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'