राकेश केसरी
अव्यवस्था से जूझ रहा अस्पताल,सरकारी धन का हो रहा दुरुपयोग,जिम्मेदार मौन
कौशाम्बी। कड़ा विकास खंड के अंतर्गत अलीपुर जीता गाँव में सरकार द्वारा लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने हेतु करोड़ों की लागत से बनाया गया सरकारी अस्पताल अपनी दुर्दशा पर आँसू बहा रहा है। अस्पताल परिसर में उगी हुई झाडियाँ,पसरी हुई गंदगी का अम्बार,लगे हुए जाले,खिड़कियों के टूटे कांच, टूटे दरवाजे,विद्युत व्यवस्था हेतु लगे अस्त व्यस्त विद्युत बोर्ड,तीमारदारों को पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु लगाया हुआ बेकार पड़ा हैण्डपम्प,शौचालयो की जीर्ण शीर्ण अवस्था,अस्पताल परिसर को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगा सबमरसेबल का बंद पड़ा होना और सबमरसेबल कक्ष का शौचालय में परिवर्तित होना इसकी उपयोगिता को दशार्ता है। वहीँ स्टाफ के रुकने हेतु बनाये गए आवास में ताश की पत्तियां,शराब की बोतले व निरोध जैसी अन्य चीजों का मिलना भी इसकी महत्ता में चार चाँद लगा रहा है। समस्या की बाबत स्थानीय लोगो का कहना कि अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह से ध्वस्त है,अस्पताल में डाक्टरों का नित्य न आना एक प्रमुख समस्या है। लोगों की माने तो पीडित मरीज यदा कदा जब अस्पताल जाता भी है तो डाक्टर के अभाव में वार्ड बॉय ही नीली,पीली दवा देकर उसे विदा कर देता है। जिससे मरीजो को राहत मिले न मिले तबियत बिगडने के अवसर कई गुना बढ जाता है और थक हारकर झोला छाप के चक्कर में पड़ ही जाता है। लोगों में विभागीय जिम्मेदारों के प्रति गहरी नाराजगी है उन्होंने जिम्मेदारों से समस्या के निस्तारण हेतु जल्द से जल्द कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।

Today Warta