देश

national

शहजादपुर गांव में एटीएम लगानें की मांग

Tuesday, November 8, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। कड़ा विकास खण्ड़ के शहजादपुर गांव के ग्रामीणों बैंक का एटीएम लगायें जानें की मांग की हैं। ग्रामीणों का कहना हैं कि जब से बैंक अधिकारियो द्वारा गांव से बड़ौदा ग्रामीण बैंक की शाखा को स्थान्तरित करके टेढ़ीमोड़ में कर दिया गया हैं। तब से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। ग्रामीण अंसार अहमद,रियाज अहमद,मो0 यूनुस,फुकीन अहमद,मो0 कासिम,सब्बीर अहमद,गुलाब यादव,सोनू,बालमुकुन्द,प्रदीप शर्मा,राकेश पाण्ड़ेय,ताज मोहम्मद आदि का आरोप हैं कि शहजादपुर गांव से टेढ़ीमोड़ की दूरी 4 किमी हैं। रास्ता भी सूनसान हैं। लोगो को इस बात का भय बना रहता हैं कि बैंक से रुपया निकाल कर घर जातें समय कोई घटना न घट जायें। ग्रामीणों का यह भी कहना हैं कि जब तक बैंक की शाखा उनके गांव में थी। उन लोगो को किसी तरह की कोई दिक्कत नही होती थी। लेकिन जब से बैंक की शाखा टेढ़ीमोंड़ स्थान्तरित हो गई हैं। तब से बहुत परेशानी होती हैं। ग्रामीणों नें बैंक अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करातें हुए गांव में एटीएम लगायें जानें की मांग की हैं। 




Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'