देश

national

यात्रियों के लिए मूरतगंज बस अडृे में नहीं है,बैठने की जगह

Thursday, November 10, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। मूरतगंज स्थित रोडवेज बस स्टाप की हालत दयनीय है। यहां करीब बसें रोजाना रुकती है और तमाम यात्री यहां से उतरते.चढ़ते हैं। इसके बावजूद यात्रियों को कई समस्याओं का समान करना पड़ रहा है। यहां पर यात्री शेड या बैठने आदि का कोई इंतजाम नहीं है। नेशनल हाइवे स्थित मूरतगंज में रोडवेज की ओर से बस स्टाप बनाया गया है। हाइवे से होकर गुजरने वाली करीब सौ बसों का यहां पर रोजाना रुकना होता है। इतना महत्वपूर्ण स्थान होने के बाद भी सुविधा के नाम पर यहां कुछ नहीं। जिस भवन में बस स्टाप कार्यालय स्थापित है वह जर्जर हो चुका है। आगे पड़ी टीन शेड में दरारे पड़ गई हैं। छत जगह.जगह से जर्जर है तो हालत किसी तबेले से कम नहीं। इसकी हालत सुधारने को लेकर रोडवेज की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही। बस स्टाप की हालत सुधारने को लेकर तैनात कर्मचारी रामजी वर्मा ने अधिकारियों को कई बार पत्र लिया। इसके बाद भी बस स्टाप की हालत सुधारने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने बताया कि बजट के अभाव में कार्यालय की स्थित में सुधार नहीं हो पा रहा। पूरा मामला अधिकारियों के संज्ञान में है। मूरतगंज बस स्टाप से होकर प्रतिदिन करीब सौ बसें गुजरती हैं। प्रत्येक बस के चालक व कंडक्टर करीब दस मिनट तक यहां रुकते हैं। इस दौरान बस यात्री सुविधा न होने के कारण हलाकान रहते हैं। शौचालय आदि की समस्या होने पर उनको खुले में ही शौच के लिए जाना पड़ता है। बस स्टाप में शौचालय तक की सुविधा नहीं है। जिसकों लेकर यात्रियों ने भी संबंधित डिपो को इसकी शिकायत की,लेकिन अब तक इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया जा सका। रोडवेज इलाहाबाद के क्षेत्रीय प्रबधक के अनुसार मूरतगंज में यात्री शेड बनवाने का प्रस्ताव था लेकिन विभाग के पास फंड नहीं है। अगर सांसद विधायक या कोई जनप्रतिनिधि अपनी निधि से कुछ धनराशि दे तो यात्रियों को राहत मिल जाएगी।



Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'