देश

national

बिजली के बड़े बकाएदारों से होगी सख्ती से वसूली

Thursday, November 10, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। बिजली विभाग ने बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई की योजना तैयार कर ली है। अब हर दिन उप खंड अधिकारी अपने क्षेत्र में पांच.पांच बड़े बिजली बकाएदारों की बिजली काटेंगे। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जब तक बिल का पूरा भुगतान नहीं हो जाए कोई लाइनमैन कनेक्शन नहीं जोडगा। बिना बिल भुगतान किए कनेक्शन जुड़ा पाया गया तो इसके लिए सीधे तौर पर एसडीओ जवाबदेह होंगे। अधिशाषी अभियंता विद्युत ने इस बाबत सभी उप खंड अधिकारियों को पत्र जारी कर कार्य सुनिश्चित करने को कहा है। पावर कापोर्रेशन बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर उनका कनेक्शन काटने का निर्देश बार-.बार दे रहा है। जनपद में इस फरमान का कोई खास असर अब तक देखने को नहीं मिला। बड़े बकाएदारों की न तो बिजली काटी जा रही है और न ही उनसे वसूली ही हो पा रही है। इस मुद्दे को लेकर अधिशाषी अभियंता ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने हर दिन एक.एक एसडीओ को खुद अभियान चलाकर बड़े बकाएदारों की बिजली काटने के निर्देश दिए हैं। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि पत्र जारी कर अभियान चलाने के निर्देश दिया गया है। हर दिन एक.एक एसडीओ को बड़े पांच बकाएदारों के कनेक्शन काटने होंगे। बिना बिल जमा किए कनेक्शन जुड़ा तो संबंधित जिम्मेदार होंगे। जरुरत पड़ी तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'