रावेंद्र शुक्ला
पीपीजीसीएल कंपनी में कार्यरत ग्रुप 4s सुरक्षा कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे। बता दें की पीपीजीसीएल कंपनी में आए दिन मजदूर हो या सुरक्षाकर्मी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते रहते हैं अगर देखा जाए तो कहीं ना कहीं कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों के उदासीनता के चलते कंपनी में कार्यरत मजदूर व सुरक्षाकर्मियों को शोषण का शिकार होना पड़ता है जिसके चलते लगभग 5 दिनों से धरने पर बैठे ग्रुप फोर सुरक्षा कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने की ओर रुख बना लिए है।वहीं दूसरी तरह भारतीय किसान यूनियन भानु के बैनर तले के के मिश्रा के अगुआई में सुरक्षा कर्मियों के समर्थन में किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भी समर्थन में धरने पर बैठ हैं।धरने पर बैठे लोगों ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि कंपनी जब तक किसान वा सुरक्षा कर्मियों की बात नहीं मानेंगे तब तक भारतीय किसान यूनियन भानु के बैनर तले धरना प्रदर्शन शुरू रहेगा।

Today Warta