रावेंद्र शुक्ला
बारा। वर्तमान समय में समूचे उत्तर प्रदेश में डेंगू के साथ साथ वायरल फीवर भी अपने चरम पर है, लोग अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है।इसी दौरान जानकारी प्राप्त हो रही है कि कुछ झोलाछाप और पैथालॉजी वालों ने आपसी साठगांठ कर वायरल फीवर बता रहे हैं,और स्थिति का नाजायज लाभ डॉक्टर और ब्लड रिपोर्ट देने वाले लोग ले रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि सीएचसी बनी है जो कि कुछ दूरी पर ही स्थित है लेकिन वहाँ के अधीक्षक की लापरवाही से झोलाछाप डाक्टर और मनमानी करने पर आमादा हो गये हैं। एक पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि डीएनएस और मेट्रो चढ़ाकर 30 से 40 हजार रुपये मरीजों से वसूले जा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने प्रयागराज के मुख्य चिकित्साधिकारी से शिकायत कर माँग की है कि जनपद के इन झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाए,ताकि साधारण बुखार में भी व्यक्ति डेंगू जैसी बीमारी का शिकार न बन सके।

Today Warta