रावेंद्र शुक्ला
बारा।जनपद प्रयागराज के घूरपुर में साइकिल सवार युवक को कुछ लोगों ने लोहे की रॉड से पीटकर लहूलुहान कर दिया और उसके जेब से दस हजार रुपये छीनकर भाग जाने का मामला सामने आया है।पीड़ित ने घूरपुर थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की माँग किया है।मिली जानकारी के अनुसार घूरपुर थाना क्षेत्र के भीटा जसरा गाँव का आकाश चतुर्वेदी पुत्र उमाकांत चतुर्वेदी अपने विद्यालय से निकलकर गुप्ता सर्विसेज से दस हजार रुपये लेकर साइकिल से अपने घर जा रहा था कि रास्ते में भीटा पावर हाउस के आगे कुछ लोग युवक के सिर पर लोहे की सरिया से मारने लगे। जिससे आकाश के सिर में गहरी चोटें आई और वह लहूलुहान होकर साइकिल से नीचे गिर पड़ा। उक्त दबंगों ने उसकी जेब से दस हजार रुपये निकाल लिया और भाग गए।युवक के परिजनों को जानकारी प्राप्त हुई तो वे तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे, लेकिन हमलावर भाग गए थे।तब परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।पीड़ित युवक ने परिजनों के साथ घूरपुर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दिया है।

Today Warta