देश

national

छात्र नेता अजय यादव को डबल एम.ए में एयू ने नहीं दिया प्रवेश

Wednesday, November 9, 2022

/ by Today Warta



रावेंद्र शुक्ला

16 छात्रों ने किया था अप्लाई, दो छात्राओं को कम परसेंट में बाहर किया

प्रयागराज। लगभग 2 साल से इलाहाबाद विश्वविद्यालय  में धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने वाले छात्र नेता अजय यादव सम्राट को इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने डबल एमए में प्रवेश नहीं दिया है। डबल एमए के लिए कुल 16 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था, जिसमें से 2 छात्राओं का भी प्रवेश इस वजह से नहीं दिया गया कि उनके 60 परसेंट से कम मार्क्स हैं। फिलहाल अजय यादव ने इसे अपने साथ अन्याय करार दिया है और उसके खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।छात्र नेता अजय यादव सम्राट का कहना है कि उनका एमए में 80 पर्सेंट मार्क्स है। उसके बाद भी इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें डबल एमए के लिए प्रवेश से वंचित कर दिया गया है। अजय यादव का कहना है कि डबल एमए में प्रवेश के लिए गठित कमेटी ने भी उन्हें प्रवेश के लिए मंजूरी दे दी थी उसके बावजूद भी कुलपति डॉ. संगीता श्रीवास्तव उनका प्रवेश नहीं होने दे रही हैं। अजय का कहना है कि यह उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है जिसे वह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इसके खिलाफ अगर उन्हें कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा ना पढ़ा तो उससे पीछे नहीं हटेंगे।अजय यादव सम्राट को प्रवेश ना देने से नाराज छात्र-छात्राओं ने बुधवार को कुलपति कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है। अजय यादव का कहना है कि कुलपति जानबूझकर साजिश के तहत उनका डबल एमए में प्रवेश नहीं होने देना चाहतीं, ताकि कोई भी छात्र हित में और छात्रों के लिए आंदोलन की बात ना करें।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'