देश

national

दबंगों ने रजिस्टर्ड मुंशी से मारपीट कर छीने दो हजार रुपये

Thursday, November 17, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

पीडि़त मुंशी ने कोतवाली पुलिस को दिया शिकायती पत्र, कार्यवाही की गुहार

ललितपुर। जिले में कानून व्यवस्था सुद्रढ़ होने का दावा करने वाली पुलिस को आपराधिक किस्म के लोग आये दिन खुली चुनैती देते नजर आते हैं। ऐसा ही एक मामला बीते रोज कचहरी परिसर में नजर आया। यहां कुछ दबंगों ने एक रजिस्टर्ड मुंशी से न सिर्फ मारपीट की, बल्कि रंगदारी मांगते हुये जेब में रखे रुपये भी छीन लिये। मामले की शिकायत पीडि़त ने कोतवाली पुलिस से की है। शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी बलराम कुशवाहा पुत्र फूलचंद्र कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को दिये शिकायती पत्र में बताया कि वह जिला एवं सत्र न्यायाधीश में एक वरिष्ठ अधिवक्ता का रजिस्टर्ड मुंशी है। बताया कि वह कचहरी परिसर स्थित श्रीहनुमानजी मंदिर के पास अपने अधिवक्ता के बस्ते पर बैठकर कार्य करता है। बताया कि सोलह नवम्बर को सुबह करीब दस बजे जब वह कार्य में व्यस्त था कि तभी नेहरू नगर निवासी एक व्यक्ति अपने पुत्र के साथ आया और अभद्रता करने लगे। बताया कि जब उसने विरोध किया तो उक्त लोगों द्वारा मंदिर के बाउण्ड्रीबाल की पुताई किये जाने और मंदिर में लगे हैण्डपम्प का पानी उपयोग करने का हवाला देते हुये प्रत्येक सप्ताह एक हजार रुपये देने की बात कही। पीडि़त ने बताया कि उक्त लोगों को जब उसने प्रत्येक सप्ताह एक हजार रुपये देने की बात से इंकार किया तो उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुये मारपीट करने लगे, यहां आरोप है कि उक्त लोगों ने उसकी जेब में रखे करीब 2 हजार रुपये छीन लिये और गालियां देते रहे। इस दौरान वहां से गुजर रहे अधिवक्ताओं ने उसका बचाव किया। अधिवक्ताओं को बचाव करते देख उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। पीडि़त ने बताया कि वह रजिस्टर्ड मुंशी है, इसलिए अपने अधिवक्ता की धनराशि भी रखकर ले जाता है, जिससे उसे भय बना हुआ है कि उक्त लोग रुपये के लिए उसके साथ कोई भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। अब पीडि़त मुंशी ने कोतवाली पुलिस से मामले की जांच करायी जाकर मामला दर्ज कर कार्यवाही किये जाने की गुहार लगायी है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'