देश

national

पीडब्ल्यूएस देवी पाटन मण्डल की बैठक 28 नवम्बर को

Tuesday, November 8, 2022

/ by Today Warta



रावेंद्र शुक्ला 

लालापुर, प्रयागराज । 1 ईंट 1 रुपये के जन सहयोग से अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र के गोरसरा शुक्ल (विक्रमजोत, बस्ती) में शिक्षालय निर्माण करा रहे संगठन पीडब्ल्यूएस परिवार के देवीपाटन मण्डल की बैठक आगामी 28 नवम्बर 2022 को मछली बाज़ार, करोहानाथ धाम (मनकापुर, गोण्डा) में होगी। 

    उपरोक्त जानकारी देते हुए देवीपाटन मण्डल प्रभारी आदर्श कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस अवसर पर संगठन विस्तार के साथ पीडब्ल्यूएस शिक्षालय निर्माण को गति प्रदान करने पर भी चर्चा होगी जिसमें देवीपाटन के सभी जनपदों के प्रतिनिधि के साथ कुछ अन्य जनपदों से भी सक्रिय साथी उपस्थित रहेंगे। बैठक में पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट (हाई कोर्ट इलाहाबाद) मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'