देश

national

अग्रेजी शराब की दुकानों में मिलावट व ओवर रेटिंग का खेल बेखौप जारी

Saturday, November 12, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। शराब की अधाधुंध खपत से अनुज्ञापियों के सितारे चमक गए। दोआबा के मयखानों में मिलावटी शराब अब धड़ल्ले से बिक रही है। ओवर रेटिंग का खेल भी जारी है। संबंधित विभाग के अफसर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। तमाम लोगो में मदिरा पीने.पिलाने का शगल बनता जा रहा है। कुछ लोग मस्ती के लिए शराब पीते हैं तो कुछ नशे में टल्ली होने के लिए। वजह कुछ भी शराब हो इससे शराब की खपत बढ़ी है। अंग्रेजी शराब की खपत के हिसाब से दुकानदारों को शराब नहीं मिल पा रही है,तो इन दिनों वह घटिया शराब लोगों को थमा रहे हैं। जिले में शराब की तमाम दुकानों पर आजकल यह कारनामा हो रहा है। करारी इलाके में तो मिलावटी शराब और ओवररेटिंग की हद हो गई है। गौरतलब हो कि सरकारी शराब के ठेको पर मिल रही मिलावटी शराब के सेवन से कभी भी किसी की जान जोखिम में पड़ सकती है। क्षेत्र के लोगों ने अफसरों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है। इस संबध में जिला आबकारी अधिकारी का कहना है कि दुकानों में मिलावटी शराब बेचे जाने का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कराकर दोषी अनुज्ञापी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'