संजय धर द्विवेदी
लालापुर प्रयागराज।जनपद प्रयागराज के लालापुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मसुरियन धाम में शिवरानी शिक्षा, समाज कल्याण सेवा संस्थान के संस्थापक शिवांशु गुप्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रावती द्वारा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को अनवरत भोजन-प्रसाद वितरण करने का काम किया जा रहा है।दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने एवं भोजन-प्रसाद वितरण के लिए निःशुल्क व्यवस्था की जा रही है।किसी श्रद्धालु के बीमार होने पर संस्था के द्वारा दवा भी कराई जा रही है।इस सेवा कार्य के लिए मेले में आने वाले श्रद्धालु सेवा भाव से किये जाने वाले इस कार्य की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। संस्थान के संस्थापक शिवांशु गुप्ता के निर्देश इस मेले में गतवर्षों भी इसकी व्यवस्था की गई थी। मातारानी के दरबार में नौ दिन भण्डारे का आयोजन किया गया था, वही व्यवस्था इस वर्ष भी की गई है।

Today Warta