देश

national

ओवर लोड वाहनो से टूट रही सडके,प्रर्वतन विभाग मौन

Tuesday, November 15, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

बालू,गिटटी भरे वाहन दिन भर दौडते है सरपट

कौशाम्बी। बालू लदे ओवर लोड वाहनो से सडक छति ग्रस्त हो रही है। लेकिन प्रर्वतन विभाग आंख मूंद कर मौन बना हुआ है। ओवरलोड वाहनो से मार्गो पर आए दिन गंभीर घटनाऐ घटित हो रही है। वही पर पुलिस विभाग भी ओवर लोड वाहनो पर अंकुश नही लगा पा रहा है। समदा,मंझनपुर,भरवारी,ओसा मार्ग ओवरलोड लदे बालू वाहनो से मार्ग जगह.जगह टूट रहा है। मार्ग के खराब होने के कारण आए दिन बडी घटनाए घटित हो रही है। ओवरलोड वाहनो से अवंैध वसूली करके चलाने की परमीशन दिया जाता है। प्रर्वतन विभाग का प्रति माह कोड बदलता रहता है। जो वाहन परमीशन अदा किए चल रहे है। उनको विभाग जांच करके बंद कर देता है। जिन वाहनो से वसूली होती है। वह दिन भर मार्गो पर सरपट दौडते रहते है। वही पर बालू लदे ओवरलोड वाहनो से पुलिस भी माहवारी वसूल करके उनको अभयदान दे रखा है। क्षेंत्रीय लोगो का कहना हैं कि यदि ओवर लोड वाहनो पर रोक नही लगाई गयी तो मार्ग मे जगह.जगह भारी गडढे होने से लोग आए दिन जख्मी होगे। 







Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'