राकेश केसरी
कौशाम्बी। जिले की कानून व्यवस्था तार.तार होने के बाद फरियाद की दहलीज पर डंप शिकायतो का निस्तारण पुलिस के गले की फांस बन सकती है। शिकायत कर्ताओ को उनकी शिकायतो पर कई महीनो से न्याय नही मिल रहा है। दोआबा अति पिछड़े जिले में महिला उत्पीडन के साथ.साथ जमीनी विवाद अधिक है। जिसमे जिले के तेरह थानो पर अति आवश्यक लगभग सैतिस शिकायते डंप है। जिसमे जमीनी विवाद के साथ महिला उत्पीडन के मामले है। पुलिस कप्तान हेमराज मीणा डंप शिकायतो के निस्तारण के लिए पुलिस थानो को नोटिस भेज कर परेशान हो रहे है। लेकिन जिले के थानेदार शिकायतो के निस्तारण पर रुची नही ले रहे है। डंप शिकायतो मे सबसे अधिक शिकायत महिला उत्पीडन की है। उधर पुलिस कार्यालय मे प्रति.दिन दर्जनो शिकायतकर्ता अपनी शिकायत लेकर एसपी के पास पहुचतें है। लेकिन शिकायतो को थानो पर नजर अंदाज किया जाता है।

Today Warta