इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
ललितपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 स्थित ग्राम टेकरी के समीप ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे हाइवे एंबूलेंस की मदद से सीएचसी लाया गया। जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाही की। बताया गया कि ग्राम पवा निवासी सोनू 25 वर्ष पुत्र सुरेश तथा उसका साथी रत्तू 24 वर्ष पुत्र नारायण ग्राम पवा से बिजली के ख्ंाबे लेकर ललितपुर जा रहा था। उसी दौरान ग्राम टेकरी के समीप ट्रेक्टर अनियंत्रित हो कर पलट गई। जिससे ट्रेक्टर के नीचे दबकर चालक सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथ गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रास्ता खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम हेतू भिजवाया।

Today Warta