इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
राजमार्ग ग्राम बम्होरीसर के समीप का मामला, गुस्साई भीड़ ने किया हाइवे जाम
ललितपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के डेंजर जोन एरिया ग्राम बम्होरीसर के समीप तेज भागती फॉर्च्यूनर कार ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों को रौंद दिया। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। जैम की सूचना के बाद पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचे और गुस्साई भीड़ को शांत कराने का प्रयास कर रहे थे। बताया गया की बमोरी निवादी उदल 26 वर्ष पुत्र गोविंद व कुलदीप 22 वर्ष पुत्र जसवंत तथा उसका साथी अरविंद 20 वर्ष पुत्र कोमल बाइक लिए सड़क किनारे खड़े थे। तभी झाँसी की तरफ से आती तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार क्रमांक यूपी 94 ए.ए. 8816 के चालक ने सड़क किनारे लोगों को रौंद दिया। जिसमें उदल व जसवंत की मौके पर ही मौत हो गई। तथा अरविंद गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद गुस्से में ग्रामीणों के साथ सड़क जैम कर दी। हाईवे जाम की सूचना पर उप जिलाधिकारी अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी इमरान अहमद, कोतवाल विनोद मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गुस्साई भीड़ पथराव के करने पर आमादा हो गई। अधिकारियों ने सूझबूझ कर ग्रामीणों का गुस्सा किसी तरह शांत कराकर जैम खुलवाया। मृतकों की शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।

Today Warta