इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
ललितपुर। शहर के पुरानी पुलिस चौकी के पास गांधी नगर प्रथम में श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का विधिवत समापन हुआ। कथा के शुभारंभ में मुख्य यजमान रामेश्वर पटेरिया, सुषमा पटेरिया, अशोक भार्गव, रंजना भार्गव, इं.संजय चौबे, राजकुमारी चौबे ने पोथी पूजन किया। श्रीमद् भागवत महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के सप्तम व समापन दिवस पर आचार्य सौम्यानंद महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के 16108 विवाह का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि दिव्य ज्ञान से मानव अपने जीवन का कल्याण कर सकता है। ज्ञान के बिना इंसान अपने जीवन के सर्वोच्च स्थान को नहीं प्राप्त कर सकता है। इसके लिए जरूरी है कि वह धर्म का अनुशरण करे। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि व्यक्ति का आचरण भी उच्च हो। बिना इसके ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं। भगवान ने कैसे परीक्षित को उत्तम लोक की प्राप्ति कराई। श्री सुखदेव जी ने राजा परीक्षित को भागवत महापुराण सात दिन के अंदर सुना कर उन्हें भगवत धाम का अधिकारी बनाया। मरने वाले व्यक्ति को क्या करना चाहिए, इस प्रश्न के उत्तर में श्री सुखदेव जी ने राजा परीक्षित को सात दिन तक भागवत सुनाई। जब तक्षक नाग राजा परीक्षित को डसने आया, उससे पहले राजा परीक्षित भगवान के धाम में मन लगा कर बैठ गए और तक्षक का स्पर्श होने से केवल शरीर नष्ट हुआ आत्मा को कोई कष्ट नहीं। इतना दिव्य ज्ञान श्री सूतजी महाराज ने ऋषियों को दिया। भागवत महापुराण का सदा श्रवण करना चाहिए, बार-बार करना चाहिए यह भगवान की अनंत कथा है, जो कभी समाप्त नहीं होती है। यह निरंतर चलती रहती है। इस अवसर पर ब्राह्मण महामंडल के संरक्षक परमानंद तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार अजय तिवारी नीलू, कृष्ण कुमार अग्रवाल, नेहा तिवारी, नीरज राठौर, पार्षद भीम चौरसिया, पूर्व पार्षद डा.प्रदीप शर्मा का शॉल भेंट करके सम्मान किया गया। समापन के साथ ही 11 नवंबर को दोपहर हवन पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण भंडारे का आयोजन होगा। इस अवसर आयोजक महिला मंडल काशीबाई गोस्वामी, रंजना भार्गव, दुर्गादेवी नामदेव, राजकुमारी चौबे, सुषमा पटेरिया सहित एड ब्रह्मानंद चौबे, रज्जन पटेरिया, बाल कृष्ण तिवारी, परपाठी प्रसाद दुवे, जगदीश हुण्डैत, ब्रजेश बबेले, मनमोहन चौबे एड., राममूर्ति तिवारी, नंद किशोर कुशवाहा, धर्मबाबू पंथ, दीपक गोस्वामी आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद बबेले ने किया।

Today Warta