इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
ललितपुर के मोहल्ला चांदमारी निवासी था मृतक, मचा कोहराम
ललितपुर। सब्जी व्यापारियों का कच्चा माल दूसरे प्रान्तों व महानगरों तक पहुंचाने का कार्य करने वाले शहर के मोहल्ला चांदमारी निवासी ड्राईवर की शिवपुरी में ट्रक से हुये आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि चांदमारी निवासी 50 वर्षीय लखन मण्डी में आढ़त का काम करने वाले वाहिद की पिकअप गाड़ी से शिवपुरी से टमाटर भरने गया हुआ था। शिवपुरी से टमाटर लाद कर वह रात करीब 12 बजे कोलारस रोड पर पड़ौरा चौराहा पहुंचा ही था कि तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। आमने-सामने हुयी इस भीषण भिड़ंत में पिकअप के परखच्चे उड़ गये और पिकअप चला रहे लखन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। इधर सूचना मिलने पर लखन के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Today Warta