देश

national

मड़ावरा में आचार्य विद्यासागर जी का 50 वां आचार्य पदारोहण दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया

Thursday, November 10, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

राज्यमंत्री मनोहर लाल सहित जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों ने कार्यक्रम में पहुंच लिया मुनि संघ से आशीर्वाद

मड़ावरा/ललितपुर। मूकमाटी महाकाव्य के रचयिता जैन जगत के सर्वोच्च शिखर पर विराजमान आचार्य विद्यासागर जी महामुनिराज के 50वें आचार्य पदारोहण दिवस के शुभ अवसर पर वर्णी नगर मड़ावरा के महावीर विद्याविहार में निर्यापक मुनि अभय सागर, मुनि प्रभात सागर, मुनि निरीह सागर जी के मंगल सानिध्य भव्य कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस दौरान कार्यक्रम अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यमंत्री मनोहर लाल सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने मुनि संघ को श्री फल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज सामान्य संत नहीं हैं। वे धर्म और अध्यात्म के प्रभावी प्रवक्ता व श्रमण संस्कृति एवं जैन ही नहीं जन जन के शिखर संत हैं।आप पिछले5 दशक से त्याग, तपस्या, ज्ञान, साधना, संयम, आराधना और अपनी करुणा के प्रभाव से जिन शासन की ध्वजा का शीर्ष ऊंचा कर रहे हैं। और नमोस्तु शासन जयवंत कर रहे हैं आपके व्यक्ति, कृतित्व एवं चिंतन में वसुधैव कुटुम्बकम व लोक कल्याण की उदात्त भावना समाहित है। आचार्य श्री वर्तमान में भारत की वसुधा पर साधनारत जैन संतों में सबसे श्रेष्ठ व ज्येष्ठ संत हैं।वे स्व कल्याण के साथ-साथ लोक कल्याण की भावना से समृद्ध गांधीवादी विचारधारा से ओतप्रोत एक राष्ट्र हितेषी संत हैं। उनका संपूर्ण जीवन त्यागमय है जिन पर हमारी संस्कृति, समाज और राष्ट्र गौरव करता है। उनके प्रति जैन,जैनेत्तर समाज के अलावा भारत के राष्ट्र व राज्य के प्रमुख नेता, पदाधिकारी और शासन प्रशासन के अधिकारी भी अगाध श्रद्धा और आस्था रखते हैं। आचार्य विद्यासागर जी के 50 वें आचार्य पदारोहण दिवस के शुभ अवसर पर महावीर विद्याविहार में आयोजित हुए कार्यक्रम में सुबह भगवान जिनेन्द्र देव की पूजन भक्ति शांतिधारा उपरांत आचार्य छत्तीसी विधान का आयोजन किया गया आचार्य भगवन की पूजा कर उनका मंगल आशीर्वाद सभी पर बना रहे की कामना करते हुए श्रद्धालुओं ने अर्घ्य समर्पित किये। पुण्य के कार्य मे पुण्यशाली का ही दान लगता है,जैसा खाओगे अन्न वैसा होगा मन-निर्यापक मुनि अभय सागर जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा किसी महान व्यक्तित्व का जब इस भूतल पर आगमन होता है तो धरती पर शुभ संकेत प्राप्त हो जाते है कहावत है कि पूत के लक्षण पालने में दिखते हैं ऐसे माता श्री मति के पूत आचार्य विद्यासागर जी ने जग में ऐसा नाम कर दिया कि उन्होंने माता पिता व धर्म का नाम अमर कर दिया।

राज्यमंत्री सहित पहुंचे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने लिया मुनि संघ का आशीर्वाद

कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री मनोहर लाल, जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, एसडीएम संजय कुमार पांडे, क्षेत्राधिकारी केशवनाथ, श्रीराम पटेरिया, अशोक रावत, चन्द्रदीप रावत, गौरीशंकर सोनी, वीर सिंह बुंदेला, कैलाश साहू, नारायण सिंह सेंगर, प्रभारी निरीक्षक मडावरा धर्मेंद्र सिंह ने पहुंचकर मुनिसंघ को श्रीफल अर्पित कर दर्शन लाभ लिया व कस्वे में मुनि संघ के आशीर्वाद से गौसंबर्धन हेतु बनने जा रही गौशाला हेतु हरसंभव मदद और सहयोगी रहने की बात कही। सकल दिगम्बर जैन समिति मड़ावरा के प्रतिनिधि मण्डल ने आयोजन में पहुंचे अतिथियों को गौमाता का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'