राकेश केसरी
कौशाम्बी- घटना करारी थाना क्षेत्र के सैदनपुर गेट के पास की है बीती रात जहाँ दो मालवाहक वाहन की आमने सामने जबरदस्त भिडंत हो गई इस हादसे में एक पिकअप ड्राइवर की मौत हों गई,जबकि दुसरे पिकप मे बैठे अन्य तीन लोगों को मामूली सी चोटे आयी है l जानकारी के अनुसार मृतक का नाम धर्मा (25),पुत्र बच्ची लाल सरोज गांधीनगर मंझनपुर का निवासी है जो कि धर्मा अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था,उसके दो बच्चे हैं बेटा दो साल का और बेटी 2 महीने कि हैl इसकी सूचना जब घर वालों को मिली तो घर पर मातम सा छा गया है सूचना पर पहुंची करारी थाना पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l

Today Warta