देश

national

यमुना नदी के बालू घाटों से,ओवरलोड बालू लदें ट्रक व ट्रैक्टर को कौन कराता है,पास

Sunday, November 20, 2022

/ by Today Warta



राकेश केशरी

माफियाओं के आगे प्रशासन नजर आ रहा बौना

कौशाम्बी। जिलें के यमुना नदी के बालू घाटो से ओवरलोड बालू लदें ट्रक व ट्रैक्टर को कौन कराता है। इसको लेकर तमाम तरह की चचार्यें व्याप्त है,तो दूसरी ओर  बालू माफियाओं के आगे प्रशासन बौना नजर आ रहा है। पीठ थपथपाने के लिये कभी.कभार अभियान चला कर कुछ ओवरलोड वाहनों का चालान,जुमार्ना करने के बाद प्रति.दिन हजारो की संख्या में बालू घाटो से ओवरलोड़ बालू लादकर निकलनें वाले वाहनों को तरफ से आखे मूद लेते है। गौरतलब हो कि जिलें के यमुना नदी के आंठ खण्ड़ो में बालू खनन के लिये पट्टा किया गया है। और यमुना नदी की बालू कौशाम्बी सहित प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर, इलाहाबाद, फैजाबाद, लखनऊ, उन्नाव,रायबरेली,वाराणसी,भदोही आदि जनपदों के लिये ट्रको से ओवरलोड बालू की सप्लाई की जाती है। सूत्रों की माने तो एक चर्चित पासर अधिकारियों से साठ.गाठ करके बालू माफियाओं की ओवरलोड़ ट्रको को पास करानें कार्य कर रहा है। सूत्र यह भी बतातें है कि उक्त चर्चित पासर इस कार्य के एवज में बालू माफियाओ से पति ट्रक एक हजार रुपये की वसूली करता है। वही बालू माफियां के इस तिलस्म को तोडने में प्रशासन अपने.आप को असहज महसूस कर रहा है। जबकि ओवरलोड़ बालू वाहनो से क्षेंत्र में करोड़ो की लागत से बनाई गई कई सड़के छतिग्रस्त हो गई है। जिला प्रशासन यदि समय रहते ओवरलोड़ वाहनों पर लगातार कार्रवाई नही करता है,तो वह दिन दूर नही जब जिलें की तमाम सड़के टूट चुकी होगी।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'