राकेश केशरी
बैकिंग से जोडने एवं विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ दिलाने की कोशिश
कौशाम्बी। एलडीएम जितेन्द्र चैधरी ने बताया है कि वित्तीय समावेशन से सशक्तीकरण (ग्राम पंचायत स्तरीय-वित्तीय समावेशन) अभियान के तहत 19 नवम्बर 2022 को ग्राम पंचायत-सादिकपुर सेमरहा, मो० पइन्सा, टाण्डा, अफजलपुर सातों, जमदुआ, निखोदा, बैरमपुर, खपरा खनदेवरा, हकीमपुर, महिला, बन्थरी, घोसिया, नरसिंहपुर कछुवा, केसारी, हिनौता, अमनीलोकीपुर, उदाथू, अतरसुइया, पिण्डरा सहावनपुर, कोसम ईनाम, मो० ता० इब्राहिमपुर, ऐलई उर्फ बक्सीपार, कादिराबाद, मोहम्मदपुर, नुरपुर हाजीपुर, उचरावां, पुनवार, इच्छना, सैयद सरावां, मर्दानपुर वर्जी, करनपुर सौरई, नगियामई, तिल्हापुर, सोंधिया, बरई सलेम, चलौली, बौली, बलीपुर टाटा, अम्बाई बुजुर्ग, साढो, गौरा, अमीना, गुवारा तैयबपुर, गोविन्दपुर गोरिया, तैयबपुर मंगौरा, कसेंदा, विदनपुर ककोढ़ा, फरीदपुर चकताजपुर, कोखराज, मोहनापुर, सेवढ़ा, रहीमपुर मौलानी, मोहिद्दीनपुर देवछार, मानपुर गौरा, नगरेहा कला, अकबराबाद, रामपुर धमावां, चकमानिकपुर सैयदराजे, पहाड़पुर कोदन, अन्दावां, मलाक सद्दी, मौगरी कड़ा, गिरधरपुर, देवरा, शाहपुर पेरवा, जवई पडरी, वैशकांटी, उखैयाखास, बट-बन्धुरी, रक्सवारा, बलकरनपुर, शिवरा, म्यौहरिया, जाठी, पिपरकुण्डी, उमरावां, रघुनाथपुर, कोटिया, गिरियाखालसा, बिगहरा उस्मानपुर, मिजार्पुर जवई, हिसामपुर बहरेमऊ, जलीलपुर, लेहदरी खतीब, हटवा रामपुर मडूकी, कनवार, महमूदपुर, देवखरपुर, जाफरपुर महावा, सराय यूसुफ, बिदनपुर आमदकरारी, बम्बूपुर, बरैसा, धनपरा, पंसौर एवं पण्डीरी (कुल-96 ग्राम पंचायत) के पंचायत भवन में कैम्प का आयोजन किया जायेगा, जिन लोगों के बैंक खाते नहीं खुले हैं वे सभी लोग अपना बैंक खाता नि:शुल्क खुलवा सकतें हैं। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत पात्र व्यक्ति अपना आवेदन देकर योजना का लाभ उठा सकतें हैं। एलडीएम ने बताया कि 26 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में बैकों द्वारा कैम्प का आयोजन कर प्रत्येक वयस्क व्यक्ति का नि:शुल्क खाता खोला जायेंगा, केवाईसी की जायेंगी, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से लाभान्वित किया जायेंगा तथा केसीसी एवं मुद्रा लोन के आवेदन प्राप्त किये जायेंगें। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को संतृप्त किया जायेंगा।

Today Warta