देश

national

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ से की वार्ता

Tuesday, November 1, 2022

/ by Today Warta



राकेश केशरी

भाजपा की योगी और मोदी सरकार पर जमकर साधा निशाना

कौशाम्बी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत कौशाम्बी पहुंचे,जहा कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने उनका जोरदार स्वागत किया,अजय राय ने यूपी में होने वाले नगर निकाय चुनाव के संबंध में प्रदेश के सभी जिले में कार्यकर्ताओ और पार्टी पार्टी प्रतिनिधियों से मिलकर उनसे वार्ता कर रहे है। अध्यक्ष अजय राय ने कहा की हमारी पार्टी प्रदेश के सभी निकायों में चुनाव लडेगी,उन्होंने कहा की पार्टी कार्यकतार्ओं के बीच जो भी मनमुटाव है उनसे वार्ता कर उन्हे समाप्त करने के लिए कौशाम्बी आए हुए है। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने गड्ढा मुक्त सड़क अभियान पर चुटकी लेते हुए कहा की प्रदेश में गड्ढों में सड़क है की सड़क में गड्ढे,पता ही नही चलता,पहले सरकार प्रदेश की सड़को को गड्ढा मुक्त करे,वही उन्होंने कहा की प्रदेश भर में लोग डेंगू से परेशान है,अस्पतालो में डेंगू के मरीजों की लाइन लगी हुई है,लोग परेशान है और यह सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है,मरीजों को प्लेटलेट्स नही उपलब्ध करा पा रही है,अजय राय ने कहा की मोदी जी के गुजरात में पुल गिरा था,उस पर किसी पर कार्यवाई नही की गई। भाजपा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर बात करती है,राहुल गांधी तो बेरोजगारी महंगाई को लेकर निकले है,आप महंगाई और बेरोजगारी पर बात नही करते।आपको जो जिम्मेदारी दी गई है उसे आप निभा नही पा रहे। इस मौके पर जिले के तमाम काग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'