राकेश केसरी
कौशाम्बी। तालाब में मछली पाल कर जीवन यापन करने वालो को बड़ा झटका लगा है। तालाब में हजारों की संख्या में मरी हुई मछलियां उतरा रही है,लोगो ने मरी हुई मछलियां उतरातें देखा तो मछली पालक को सूचना दी,मछली पालक ने देखा तो उसके होश उड़ गए। हजारों की संख्या में मरी हुई मछलियां तालाब में उतरा रही थी। करारी थाना क्षेत्र के भैला मकदूमपुर में पचकरा तालाब का है,जहा मछली पालक सोनू ने बताया कि किसी ने रात में तालाब में जहर डाल दिया, जिससे मछलियों की मौत हो गई है। मछलियों की मौत से तलाब में पट्टा लेकर मछली पालन वालो को लाखों का नुकसान हुआ है।

Today Warta