देश

national

सोलर लाइट की बैटरी खोल ले गये शातिर,शिकायत

Wednesday, November 9, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के इचैली गांव में उचक्को ने सांसद निधि से लगाई गई सोलर लाइट का बैटरा जांच करने के बहाने उठा ले गये,मामले की शिकायत गांव के एक व्यक्ति ने सिघिया चैकी पुलिस से की है। इचैली निवासी सम्मत पाल पुत्र स्व0 भगवान ने पुलिस को दिये तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके दरवाजे पर सांसद निधि से करीब तीन वर्ष पूर्व एक सोलर लाइट लगाई थी,जिससे मुहल्लें में उजाला रहता था। करीब दो माह से सोलर लाइट तकनीकी खराबी से नही जल रही थी। मंगलवार की सुबह 10 बजे उसके मोबाइल नम्बर 9651431825 पर अकरम नाम के एक व्यक्ति जिसका मो0 नम्बर 8957566942 से काल आई कि उसे डूडा विभाग से सोलर लाइट ठीक करने का काम सौपा गया है,जिसकी बैटरी चेक करनी पडेगी,उसके घर पर न रहने के कारण वाहन से आये दो लोग सोलर लाइट की बैटरी खोल कर उठा ले गये। पुलिस ने शातिरो का पता लगाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'