मैडम की स्कूटी से साइकिल सवार लहूलुहान
कौशांबी। मंझनपुर कोतवाली के कस्बे में सिराथू रोड पर अजहर प्लाजा के पास स्कूटी सवार एक मैडम ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी है जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल साइकिल सवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के टेंगाई गांव निवासी रोहित पुत्र छठी लाल बुधवार की दोपहर को साइकिल से रेवरिया पर जा रहा था जैसे ही रोहित मंझनपुर कस्बे के अजहर प्लाजा के पास पहुँचा की सामने से तेज गति से आ रही स्कूटी सवार मैडम ने रोहित के साइकिल में टक्कर मार दी जिससे रोहित सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया आनन-फानन में लोगों ने घायल साइकिल सवार को उठाकर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है बताया जाता है कि स्कूटी सवार मैडम घटना के बाद फरार हो गई है

Today Warta