कौशांबी। चायल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत काजू में आरसीसी रोड और नाली का निर्माण कराया जा रहा है ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता बिहीन समान लगाकर आरसीसी रोड और नाली का निर्माण किया जा रहा है इतना ही नहीं ठेकेदार द्वारा बनाई जा रही आरसीसी रोड समतल नहीं है ग्रामीणों का आरोप है कि कहीं रोड ऊंची है तो कही रोड नीची बना दी गई जिससे आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं जिलाधिकारी को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि नाली का निर्माण भी सही तरीके से नहीं हो रहा है घटिया क्वालिटी के सामानों को लगाकर गुणवत्ता विहीन नाली का निर्माण किया जा रहा है जिससे नाली के ध्वस्त हो जाने की संभावना है ग्रामीणों ने बताया कि 9 इंच की जगह 4 इंच कि नाली निर्माण करके ठेकेदार सरकारी खजाने से रकम निकालने के जुगाड़ में लगा है ग्रामीणों ने कहा कि नाली में गहराई ना होने से नाली का पानी निकासी नहीं हो सकेगा और नाली का गंदा पानी सड़कों पर बहेगा जिससे आम जनमानस को दिक्कत होगी ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार के कर्मचारी लव कुश पुत्र सिपाही लाल और बड़े लाल पुत्र चैतू निवासी काजू ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर गाली गलौज और मारपीट करने पर आमादा होते हैं ग्रामीणों ने कहा कि गलत तरीके से बनाई जा रही नाली और आरसीसी रोड के निर्माण कार्य को रोककर गुणवत्तापूर्ण नाली और सड़क का निर्माण कराया जाए और गलत तरीके से नाली सीसी रोड का निर्माण करने वाले ठेकेदार विभागीय अधिकारियों की जांच करवाते हुए उन पर मुकदमा दर्ज कराकर कठोर कार्रवाई की जाए डीएम को शिकायती पत्र देने वालों में लालचंद रामदेव गया प्रसाद शंकर लाल किशन लाल मुन्नी लाल राजा लोटन सहित तमाम लोग मौजूद रहे

Today Warta