देश

national

साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sunday, November 27, 2022

/ by Today Warta



अझुवा कौशाम्बी सैनी कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग लोहदा मोड़ के पास साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मोहन लाल मौर्य उम्र तकरीबन 45 वर्ष पुत्र रामकुमार मौर्य निवासी वार्ड नं 1 भौतर नगर पंचायत अझुवा दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण करता था बीती शनिवार शाम हड्डी मिल के पास से मजदूरी कर वापस घर जाते समय लोहदा मोड़ से थोड़ी दूर आगे राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी साथ मे दूसरी साइकिल से मजदूरी करने गए भाई और साथियों ने एम्बुलेंस के माध्यम से इस्माइल पुर सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने गम्भीर स्थिति देख जिला अस्पताल रिफर कर दिया जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रयागराज के लिए रिफर कर दिया परिजन गम्भीर घायल मोहन को प्रयागराज ले जा रहे थे किंतु मूरतगंज के पास घायल ने दम तोड़ दिया हताश परिजन शव लेकर घर पहुंचे मृत्यु की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया रविवार सुबह परिजनों  की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।मृतक का एक ही पुत्र है जो प्रयागराज रहकर पढ़ाई कर रहा है परिजनों ने गमगीन माहौल शाम को अंतिम संस्कार कर दिया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'