देश

national

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जनपद स्तरीय आयोजन सम्पन्न

Sunday, November 27, 2022

/ by Today Warta




राकेश केसरी

राज्य स्तरीय विज्ञान कांग्रेस के लिए चार बाल वैज्ञानिक चयनित

वैज्ञानिक जिज्ञासा का उजागर होना आवश्यक डीआईओएस

कौशाम्बी। राष्ट्रीय  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के दिशा निर्देशन मे राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जनपद स्तरीय आयोजन मधु वाचस्पति इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमवीआईईटी) जीटी रोड कोइलाहा में संपन्न हुआ। विज्ञान कांग्रेस का उदघाटन करते हुए संस्थान के प्रबंधक एवं माननीय  विधायक  श्री वाचस्पति ने  कहा कि बच्चों द्वारा स्थानीय समस्याओं पर आधारित विभिन्न विषयों पर प्रस्तुत उनके वैज्ञानिक विचार से निश्चित ही समाज जागरूक होगा। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लाभप्रद होंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपने सम्बोधन मे कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस एक ऐसा मंच है,जिसके माध्यम से बच्चों के अंदर वैज्ञानिक जिज्ञासा उत्पन्न होती है। उन्हें अपनी वैज्ञानिक सोच एवं खोज को प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि समाज मे वैज्ञानिक सोच का विकसित होना आवश्यक है। हमारा जीवन यापन वैज्ञानिक तरीके से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद की प्रतिभाओं को निखारना और आगे बढ़ाने का दायित्व शिक्षकों का है। इन्हीं छात्रों में भविष्य का कलाम हो सकता है। इस अवसर पर जिला विज्ञान क्लब एवं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कौशाम्बी के जिला समन्वयक वसीम अहमद ने बाल वैज्ञानिक को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के अंदर शोध, खोज एवं  नवाचार की जिज्ञासा उत्पन्न होती है। उन्होंने बताया  कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने मुख्य विषय-स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना से संबंधित स्थानीय समस्याओं पर आधारित, प्रयोगों व सर्वेक्षण के द्वारा संपन्न अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। बाल वैज्ञानिकों ने

पर्यावरण एवं जल संरक्षण,जंक फूड, स्वास्थ्य एवं पोषण, तालाबों का रख-रखाव, पानी की गुणवत्ता,परिस्थिकी तंत्र के चक्र का मानव जीवन पर प्रभाव, मृदा की गुणवत्ता में कमी का कारण, भूजल स्तर  गिरने के कारण एवं निवारण, फसल अवशेष एवं मेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण, फसलों का तुलनात्मक अध्ययन, कोरोना वायरस का गर्भवती महिलाओं पर प्रसव पूर्व एवं प्रसव के पश्चात प्रभाव व बचाव, कोरोना के पश्चात लोगों के खानपान की आदतों का अध्ययन, स्थानीय औषधीय पौधों का अध्ययन एवं उपयोग, मौसम परिवर्तन पर स्थानीय बीमारियों का अध्ययन तथा इको सिस्टम  आदि पर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। राज्य स्तरीय विज्ञान कांग्रेस के लिए चार बाल वैज्ञानिकों सीनियर वर्ग में स्नेहा देवी (जनता इंटर कॉलेज पहाड़पुर, सिराथू), प्रकाशनी देवी ( जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज अमृतापुर अझुवा),  फिजा बानो ( अनवारुल हक सिद्दीकी गर्ल्स इंटर कॉलेज, रसूलपुर टप्पा सराय अकिल) एवं जूनियर वर्ग में अनुज सिंह ( कृषक इंटर कॉलेज हिनौता) का चयन किया गया । निर्णायक मंडल में डॉ आभा त्रिपाठी, डॉ संजय श्रीवास्तव, सायमा अहीर, डॉ आशीष श्रीवास्तव  डॉक्टर विनय कुमार पांडेय  डॉक्टर रविंद्र कुमार सिंह, डॉक्टर संतोष कुमार सिंह रहे। 

प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित 

एमवीआईटी के डीन अजय कुमार सिंह ने सभी बाल वैज्ञानिकों, शिक्षकों एवं अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित  कर आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान  संचारक आयुष कुमार साहू ने किया। इस अवसर पर राम कृष्ण दिवेदी, कृष्ण चंद्र मिश्रा, संजय प्रजापति, प्रताप सिंह, रमेश कुमार, वीर कुमार जैन, तेज भान मौर्या, अमर चंद्र, पीयूष कुमार, प्रीति सिंह, संगीता भारतीया,बालेंद्र चैधरी, विपुल प्रताप, राधे श्याम पांडे, जय शंकर, अनिल कुमार,आदि उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'