देश

national

4.77 लाख रुपये की लूट का एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Thursday, November 10, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

दूसरा आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

दो के खिलाफ हुआ था मामला दर्ज

ललितपुर। पुराधनकुआ तिगैला के पास मुनीम से बाइक सवारों द्वारा गाली-गलौज कर तमंचे की बट से हमला करते हुये फायर झोंकते हुये 4 लाख 77 हजार रुपये की लूट को अंजाम दिया गया था। इस मामले को लेकर पूरे जनपद में अलर्ट जारी कर अपराधियों की धर-पकड़ शुरू कर दी गयी थी। घायल हुये मुनीम से अस्पताल में मुलाकात कर एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर चार टीमों का गठन किया था। टीम को आज इस प्रकरण में बड़ी सफलता हांसिल हुयी।

ईश्वर इन्ड्रस्ट्रीज में मुनीम के पद पर कार्यरत रामकृपाल पुत्र स्व.मुन्नीलाल हल्दार अपने साथी नरेन्द्र उर्फ चिन्टा पुत्र पन्नालाल यादव के साथ पीएनबी बानपुर से 4 लाख 77 हजार रुपये निकालकर वापस इण्डस्ट्रीज जा रहे थे। पुराधनकुआ तिराहा के पास पहुंचते ही अज्ञात बाइक सवारों ने दिन-दहाड़े गाली-गलौज कर बाइक रूकवा ली और बंदूक की बट मारकर घायल करते हुये फायर झोंक दिया और रुपये लेकर फरार हो गये थे। मामले को लेकर दो बदमाशों के खिलाफ थाना बानपुर पुलिस ने धारा 394, 504 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। इस मामले में एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, अपर एसपी अनिल कुमार के निर्देशन व सीओ महरौनी के पर्यवेक्षण में बानपुर पुलिस गाइयाघाट तिराहा पर गश्त कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि पुराधनकुआ लूट मामले में आरोपित अभियुक्त चंदेरी से राजघाट की ओर आने वाला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने जाल बिछाकर रात करीब 10.30 बजे एक अपाचे बाइक को रोक लिया और पूछताछ करने पर बाइक सवार ने अपना नाम मध्य प्रदेश के जिला अशोकनगर क्षेत्रांतर्गत थाना चन्देरी के ग्राम कडय़ाना निवासी रनवीर सिंह उर्फ भगोले पुत्र बृजेन्द्र सिंह बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर रनवीर सिंह उर्फ भगोले ने बताया कि उसने अपने साथी नीरज व 2 अन्य के साथ मिलकर पुराधनकुंआ में मुनीम से लूट की घटना को अंजाम दिया था। रनवीर के पास से पुलिस ने पेंट की जेब से 65 हजार रुपये, एक तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस, एक लूट की रकम से खरीदा गया मोबाइल फोन व बिना नम्बर की अपाचे गाड़ी बरामद की है। लूटकाण्ड के आरोपी को पकडऩे वाली टीम में बानपुर थाना निरीक्षक जयप्रकाश चौबे, उ.नि.वीरेन्द्र सिंह, प्रशिक्षणाधीन उ.नि.मनोज खान व संजीव धामा, हे.कां.जायिद अली, कां.संजय सिंह, कां.रविन्द्र प्रताप सिंह, कां.पुष्पेन्द्र सिंह, कां.दीपेन्द्र कुमार, म.कां.नीतू पाल, हे.कां.चालक रामप्रकाश, दूसरी टीम में एसओजी प्रभारी उ.निरी.राजकुमार यादव, हे.कां.नरेन्द्र पाल, हे.कां.मनोज सोनकर, हे.कां.सतपाल, हे.कां.सतेन्द्र सिंह, कां. अरूण त्रिपाठी, कां.आशुतोष तिवारी, कां.इमरान, आरक्षी चालक प्रवेन्द्र तिवारी, तीसरी टीम में पुलिस लाइन से उ.नि.राहुल राठौर, हे.कां.योगेन्द्र चौहान, हे.कां.अभय प्रताप सिंह बार, कां.सुदर्शन पाठक व चौथी टीम में सर्विलांस सेल प्रभारी उ.नि.सतीश कुशवाहा, कां.बृजेन्द्र सिंह व कां.रजनीश चौहान शामिल रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'